फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में मनचले करते रहे छेड़खानी, लोग देखते रहे तमाशा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद/पलवल।  होडल और पलवल स्टेशन के बीच राधारानी शटल से दिल्ली जा रही छात्राओं के साथ कुछ शरारती तत्वों ने छेड़खानी की। घटना के दौरान ट्रेन में बैठे अन्य यात्री तमाशबीन बने रहे।
विज्ञापन


किसी ने युवकों को रोकने की कोशिश नहीं की। छात्राओं ने आरपीएफ की हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगी। लेकिन, ट्रेन के पलवल पहुंचने से पहले ही शरारती तत्व उतरकर फरार हो गए।

पलवल जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन को अटेंड तो किया लेकिन मामला दर्ज नहीं किया है। बता दें कि शटल में दस दिन के अंदर छेड़खानी की यह दूसरी घटना है।

वृंदावन घुमने आईं थीं सहेलियां

सहारनपुर की रहने वाली एक छात्रा दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। बृहस्पतिवार को वह अपने 6-7 सहेलियों के साथ वृंदावन घूमने गई थी।

शाम पांच बजे आगरा से हजरत निजामुद्दीन को आने वाली 64953 राधारानी शटल से दिल्ली के लिए बैठ गई। यह गाड़ी करीब सवा घंटे की देरी से होडल पहुंची।

पीड़ित छात्रा का कहना है कि जब वह होडल पहुंची तो कुछ लड़कों ने उसके पास बैठने की कोशिश की। फोटो भी खींचा। जब उसने मना कर दिया तो वे छेड़खानी करने लगे। उसने रेलवे हेल्पलाइन पर फोनकर मदद मांगी।
विज्ञापन

पुलिस के आने से पहले ही भागे मनचले

आरपीएफ दिल्ली कंट्रोल ने पलवल और फरीदाबाद को मैसेज नोट कराया। रात करीब सवा आठ बजे जब ट्रेन पलवल पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ ने गाड़ी को अटेंड किया।

लेकिन, छेड़खानी करने वालों का पता नहीं लगा। छात्रा का कहना था कि उक्त लड़के पलवल से एक दो स्टेशन पहले ही उतर गए।

जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद दहिया का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी लेकिन पीड़िता ने कोई शिकायत नहीं दी है। यदि शिकायत देती है तो मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें