फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्कूल स्टेट कुश्ती में बेटियों का दमदार दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-14 व अंडर-17 में पहलवानों ने जीते पदक
विज्ञापन

अंशिका, वंशिका, शैरिन व बिपाशा सहित कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से जीते स्वर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली स्कूल स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में अंडर-14 व अंडर-17 बालिका वर्ग की युवा पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अलग-अलग भार वर्गों में कड़े मुकाबले देखने को मिले।
अंडर-14 वर्ग के 29 किग्रा में अंशिका ने प्रथम, गीत ने द्वितीय, नितु कुमारी व चिंकी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। 33 किग्रा भार वर्ग में वंशिका प्रथम, पलक द्वितीय, काव्या तृतीय रहीं। 36 किग्रा भार वर्ग में शैरिन ने स्वर्ण, हिमांशी ने रजत, अनन्या ने कांस्य पदक जीता। 39 किग्रा भार वर्ग में वृंदा, 46 किग्रा में दीक्षा, 50 किग्रा में रिद्धि, 54 किग्रा में सिद्धि यादव, 62 किग्रा में ईशा ने स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग के 40 किग्रा में बिपाशा ने स्वर्ण, दिलखुश ने रजत, 43 किग्रा में खुशी प्रथम, प्रदीप्ति द्वितीय रहीं। 46 किग्रा भार वर्ग में प्रिया, 49 किग्रा में अंशिका यादव, 55 किग्रा में राखी, 57 किग्रा में कृष्टि चौधरी, 61 किग्रा में वंशिका, 65 किग्रा में शिवी, 69 किग्रा में दिशा, 73 किग्रा में वंशिका ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें