फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डासना में गर्ल्स कॉलेज को मिली मंजूरी

Sun, 04 Jan 2015 11:28 PM IST
निशा ठाकुर/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल की शुरुआत में ही प्रदेश सरकार की ओर से जनपद की छात्राओं को बेहतर तोहफा दिया गया है। शासन ने पिछले दो वर्षों से चली आ रही डासना में गर्ल्स डिग्री कॉलेज बनाने की मांग पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


योजना पर मुहर लगने के साथ ही बजट की पहली किश्त भी प्रशासन के खाते में पहुंच गई है। 15 जनवरी के बाद गर्ल्स डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

सीडीओ विनोद कुमार यदुवंशी ने कहा कि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2013 में इसका प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर अब शासन की मुहर लग गई।

कॉलेज निर्माण के लिए इसकी पहली किश्त 1.59 करोड़ का बजट भी जारी कर दिया गया है। डासना ग्राम पंचायत ने कॉलेज के लिए  जमीन देने की भी हामी भर दी है।

सीडीओ ने कहा कि जल्द ही रोड साइड में करीब छह एकड़ जमीन देखकर डिग्री कॉलेज का नक्शा तैयार कर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। योजना 11 करोड़ की है।

छात्राओं व अभिभावकों को मिलेगी राहत
डासना में महिला डिग्री कॉलेज शुरू होने से सैकड़ों छात्राओं को अपनी पढ़ाई अब बीच में नहीं रोकनी पड़ेगी। जनपद में वीएमएलजी और गिन्नी देवी समेत मात्र दो गर्ल्स डिग्री कॉलेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर अभिभावक जो अपनी बेटियों को को-एड कालेज में नहीं भेजने के चलते इंटर के बाद बच्चियों को रेगुलर क्लासेज नहीं कराते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें