फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश से बच्ची ने मांगी मदद, कहा- सीएम सर.. मेरे पापा अक्सर मां की पिटाई करते हैं

Sun, 04 Sep 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव
विज्ञापन
मां की पिटाई से आहत होकर 12 साल की बच्ची ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को मार्मिक पत्र लिखकर न्याय की मांग की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने पत्र का संज्ञान लिया। 
विज्ञापन


जिसके बाद सेक्टर-24 पुलिस ने घरेलू हिंसा समेत कई धाराओं के तहत आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि सेक्टर-24 थाना क्षेत्र के एक गांव में खुशी (12, बदला हुआ नाम) सपरिवार के साथ रहती है। 

बच्ची के पिता शंकर (मूल रूप से राजस्थान निवासी) अकसर उसकी मां की पिटाई कर देते थे। पुलिस के मुताबिक खुशी की मां दिल्ली में रहती थी और वहीं पर शंकर से उसकी मुलाकात हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की

पु‌लिस - फोटो : file photo
जिसमें दोनों की यह दूसरी शादी थी। रोज-रोज पिता की इस हरकत से परेशान होकर कक्षा आठ की छात्रा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक शिकायती पत्र लिखा और पिता की हरकतों की जानकारी दी। 

पत्र में लिखा गया था कि पिता अक्सर मां की पिटाई करके  कई-कई माह के लिए चले जाते हैं और उनके खाना खाने तक के लाले पड़ जाते हैं। 17 मई को जब उसके पिता ने मां की पिटाई की थी और उसके बाद बच्ची ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। 

जिसकी सुनवाई अब हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय में आईजीआरएस प्रकोष्ठ में शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। सेक्टर-24 थाने पर जब शिकायत पहुंची तो आरोपी शंकर के खिलाफ घरेलू हिंसा और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी शंकर की तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें