फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक से पीड़ित मां का दर्द देख अब बेटी अपनाएगी हिंदू धर्म

Fri, 15 Sep 2017 06:02 PM IST
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
तीन तलाक
विज्ञापन
तीन तलाक पीड़ित एक महिला की 16 वर्षीय बेटी ने बृहस्पतिवार को हिंदू धर्म अपनाने की घोषणा कर दी है। उसका निकाह जबरदस्ती 50 वर्षीय अधेड़ से कराया जा रहा था।
विज्ञापन


इस कारण घर से भागकर वह जय शिवसेना की शरण में आ गई है। किशोरी का कहना है कि वह तलाक और हलाला के दर्द से नहीं गुजरना चाहती, इसलिए हिंदू धर्म अपनाने जा रही है।

राजनगर निवासी किशोरी ने बताया कि 12 वर्ष पहले उसके पिता ने मां को तीन तलाक देकर छोड़ दिया था। दादा-दादी ने भी मां का साथ नहीं दिया। घरों और फैक्ट्रियों में काम कर मां उसे पाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 वर्षीय अधेड़ से निकाह करने से किया इंकार, घर से भागी

triple talaq
उसने मां को रोज घुटते देखा है लेकिन अब उसकी मां समेत समाज के अन्य लोग उसकी शादी 50 वर्षीय अधेड़ से करा रहे हैं। उसने यह भी बताया कि निकाह के लिए अधेड़ से कुछ रकम भी ली गई है।

उस पर 13 वर्ष की उम्र से निकाह का दबाव बनाया जा रहा है लेकिन वह पढ़ना चाहती है। अब वह हिंदू धर्म अपनाने जा रही है, इसलिए जय शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित आर्यन के पास मदद के लिए आई है।

अमित आर्यन ने कहा कि मुस्लिम समाज में नाबालिग लड़कियों की शादी के खिलाफ वह कोर्ट में अपील करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री से भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें