फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकनी में प्रेमी संग थी युवती, रातभर बजता रहा म्यूजिक

Sun, 13 Dec 2015 05:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-100 स्थित सोसायटी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत के मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों द्वारा शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने शनिवार दोपहर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। साथ ही, रात में मौजूद गार्ड से भी जानकारी जुटाई गई। पुलिस के अनुसार, गार्ड ने बताया कि पूरी रात फ्लैट में म्यूजिक बज रहा था। वह दो बार उसे बंद कराने भी पहुंचा था।

आधी रात के बाद युवती का शव नीचे पड़ा देखा। शव के पास प्रेमी व दोस्त मौजूद थे। रविवार को वारदात का नाट्य रूपांतरण किया जाएगा।

वहीं, पुलिस पूछताछ में प्रेमी व दोस्तों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे युवती बालकनी में प्रेमी के साथ थी और रेलिंग के दोनों तरफ पैर करके बैठी थी।
विज्ञापन

क्या है एक महीने में पांच मौतों का राज

अचानक उसका पैर फिसल गया। उसेे बचाने के लिए प्रेमी ने कपड़े पकड़े, लेकिन वह उसे बचा नहीं सका और वह नीचे गिर गई। इधर, एक माह में पांच मौत होने से पुलिस ने सोसाइटी की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े किए हैं।

शनिवार को पुलिस ने सोसाइटी प्रबंधन जमकर फटकारा और एक नोटिस भी थमाया। नोटिस में सोसाइटी बनाने के दौरान सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरतने की बात कही गई है। इस मामले की भी जांच पुलिस कर रही है।

एसएचओ जहीर खान ने बताया कि सोसाइटी की सुरक्षा में लापरवाही है। इस संबंध में सोसाइटी प्रबंधन को नोटिस भेजकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।

अभी तक की हुई मौतों में सोसाइटी प्रबंधन द्वारा सुरक्षा में कहां चूक हुई है। इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें