फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते तक बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा फिर किया रेप, ऐसे बचकर निकली पीड़िता

Sun, 15 Apr 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
tears
विज्ञापन

राजधानी में एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय लड़की के साथ युवक ने जमकर बदसलूकी की। पहले लड़की को बंधक बनाया, बेरहमी से पीटा फिर रेप किया। वारदात को अंजाम देकर आरोप फरार भी हो गया।

विज्ञापन


बता दें कि 19 साल की लड़की को एक हफ्ते पहले किडनैप किया और उसे बंधक बनाकर रखा। जिसके बाद उसने मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। परिजनों की मानें तो लड़की के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं।

सुल्तानपुरी इलाके में रहने वाली 11वीं की छात्रा दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। तभी कुलदीप नामक युवक ने उसको पिस्टल की नोक पर अगवा किया।

विज्ञापन

ऐसे भाग निकली थी पीड़िता

लड़की ने बताया कि कुलदीप उसको एक मकान में ले कर गया जहां एक हफ्ते तक उसको बंधक बना कर रखा था। उसको बिजली के तार, बेल्ट और डंडों से भी पीटा था। जब भी वो चिल्लाती तो तेज आवाज में गाना बजा देता था।

मंगलवार को भी लड़की के साथ जबरदस्ती की थी। आरोपी लड़की का हाथ-पैर बांधना भूल गया और सो गया तो पीड़िता एक खिड़की से भाग निकली। रास्ते में लोगों से पता पूछते हुए घर पहुंच गई।

लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी घर पहुंची तो उसकी हालत बेहद खराब थी। वह ना तो खड़ी हो पा रही थी ना ही कुछ बोल पा रही थी। वह काफी डरी हुई थी।

कुछ देर बाद ही बेहोश भी हो गई। लड़की की मां ने उसके पिता को फोन किया। फिलहाल पुलिस लगातार लड़की की काउंसलिंग करा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें