पुलिस का कहना है कि शाम 5.15 बजे जगदीश और राहुल रिजल मार्ग पर फुटबॉल खेल रहे थे। इसी रोड पर ब्रिटिश स्कूल का पार्किंग एरिया भी बना हुआ है।
खेलते-खेलते एक बच्चे ने फुटबॉल को मारा तो वो जाकर पार्किंग में जा गिरी। राहुल और जगदीश बॉल लेने पहुंचे। उसी वक्त स्कूल बस छात्रों को घर छोड़ कर वापस आ रही थी।
रेशम पाल का कहना है कि वो बस पार्क कर रहा था तभी अचानक बच्चे बॉल लेने बस के सामने आ गए। बस की हाइट के कारण वो बच्चों को देख नहीं पाया और उनको टक्कर लग गई। बच्चों के रोने की आवाज आई तो बस को पीछे लिया लेकिन उससे पहले ही वो बस के टायर के नीचे आ चुके थे।