दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान एक लड़की ने केजरीवाल पर स्याही फेंक दी। लड़की ने मंच के पास जाकर सबसे पहले एक कागज उछाला और फिर उसके बाद नारेबाजी करते हुए स्याही फेंक दी।
लड़की का आरोप है कि ऑड-इवन के दौरान घोटाला हुआ और स्कूटी के नंबरों पर सीएनजी सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए। हालांकि केजरीवाल ने मंच से ही लड़की को छोड़ देने की अपील की और कहा कि वो किसी घोटाले का जिक्र कर रही है।
लड़की अपने आप को पंजाब आम आदमी सेना का प्रमुख बता रही थी। केजरीवाल पर स्याहीकांड के बाद दिल्ली की सियासत बेहद गर्म हो गई है।