फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फरवरी से दिल्ली के अस्पतालों में जांच और दवाएं होंगी मुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक फरवरी से दिल्ली के लोगों को सरकारी अस्पतालों में दवाएं और सभी तरह के जांच की सुविधा मुफ्त में उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पुलों और फ्लाई ओवर के निर्माण के लिए आवंटित राशि से कम राशि में इन जन सुविधाओं का निर्माण कराया है और इससे बचने वाले पैसे से ही लोगों को अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां और जांच की सुविधा दी जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मंगोलपुरी से मधुबन चौक के लिए बने एलिवेटेड रोड को दिल्ली के लोगों का सौंपते हुए कहा कि इस पुल का निर्माण मात्र 300 करोड़ रुपये में हुआ है जिसके लिए अनुमानित राशि 425 करोड़ रुपये थी। इस रोड के निर्माण में दिल्ली सरकार ने 125 करोड़ की बचत करके दिखाया है।
विज्ञापन


एक बार फिर से दिल्ली सरकार ने निर्माण के लिए आवंटित बजट से कम राशि में पुल का निर्माण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। केजरीवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार को कम करके किसी भी काम को संभव किया जा सकता है।

No user charges in Del govt hospitals from Feb 1. All medicines prescribed by hospital docs to be provided free(2/2)— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 17, 2016

विज्ञापन

अब तक बचाए 350 करोड़

बता दें ‌कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने घोषणा की थी कि ऑड ईवन फॉर्मूले के लागू होने के बाद वाहनों के चालान से प्राप्त राशि को दिल्ली में साइकिल खरीदने वालों को सब्सिडी के तौर पर खर्च किया जाएगा।

हालांकि एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के मौके पर केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शीला जी ने ही इस रोड की योजना और उसके बजट को स्वीकृति प्रदान की थी।

केजरीवाल ने गृह मंत्री सत्येंद्र जैन की तारीफ करते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग ने अब तक तीन फ्लाई ओवर का निर्माण किया है जिसमें सरकार को 350 करोड़ रुपये की बचत हो चुकी है।

इन पैसो की वजह से ही दिल्ली सरकार लोगों को मुफ्त सेवाएं प्रदान करने में समर्थ हो सकी है।

Total Rs 350 cr saved in const of 3 flyovers by PWD. This money to be used in providing free medicines n tests in all Del govt hosp(1/1)— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 17, 2016

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें