फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर युवती को कोठे पर बेचा, पीड़िता खिड़की में साड़ी बांधकर हुई फरार

Fri, 09 Aug 2019 11:41 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश से नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाई गई एक युवती को देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया। छह माह बाद मौका मिला तो युवती किसी तरह खिड़की में साड़ी बांधकर घर से फरार हो गई। उसने घटना की शिकायत कमला मार्केट थाने में दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसे देह व्यापार में धकेलने वाली महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। दबिश के दौरान कोठा संचालिका फरार हो गई। पुलिस के अनुसार, दो साल पहले आंध्र प्रदेश की रहने वाली युवती को बेगमपुर की रहने वाली आशा नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लेकर आ गई। 

उसने युवती को घरेलू कामकाज के लिए सरोज के घर छोड़ दिया। छह माह पहले सरोज ने उसे जीबी रोड स्थित कोठे पर बेच दिया। यहां इच्छा के खिलाफ उसका शोषण होता रहा। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले सरोज ने उसे दोबारा बेगमपुर बुलाया और खुद कहीं चली गई। इस दौरान सरोज के पति ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। सरोज के आने पर उसने सारी बात बताई, लेकिन उसने अनसुना कर दिया और उसे घर में कैद कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार रात युवती किसी तरह उनके चंगुल से भाग गई। युवती ने वीरेंद्र नाम के व्यक्ति को सारी बात बताई। वीरेंद्र युवती को लेकर कमला मार्केट थाने पहुंचा। यहां युवती ने शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने सरोज और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने जीबी रोड स्थित उस कोठे पर दबिश दी जहां युवती का शोषण किया गया। कोठे की संचालिका फरार थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें