फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GB रोड से बच निकली लड़की, जबरन देह व्यापार करवाने वाली महिला को किया अरेस्ट

Mon, 14 Aug 2017 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जीबी रोड पर स्थ‌ित कोठा(सांकेत‌िक च‌ित्र) - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग ने जीबी रोड के एक कोठे से देह व्यापार करने वालों की चंगुल से बच निकली नेपाल की एक लड़की की एफआईआर दर्ज कराई है। लड़की से जबरन काम करवाने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार शाम एक एनजीओ ने इसे लेकर दिल्ली महिला आयोग से मदद मांगी थी। आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने इसके लिए एक टीम बनाई। आयोग की टीम ने लड़की से बात की। पीड़िता की आपबीती सुनकर टीम उसे लेकर पुलिस स्टेशन गई।

इसके बाद पुलिस की मदद से छापेमारी कर आरोपी महिला का गिरफ्तार कर लिया गया। स्वाति जयहिंद के मुताबिक, जीबी रोड पर अच्छी नौकरी का लालच देकर देश के गरीब इलाकों व नेपाल जैसे देशों से लड़कियों को लाया जाता है, लेकिन दिल्ली पहुंचने पर उन्हें देह व्यापार में ढकेल दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें