फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का दर्द: 'बारिश के दौरान पार्क में भीग रही थी, तभी मनचले आए और करने लगे शर्मनाक हरकत, पुलिस ने न सुनी'

Sat, 03 Aug 2024 05:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

युवती के मुताबिक देर शाम को वह पार्क में बारिश के दौरान भीग रही थी, उसी समय दो युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर आरोप लगाया है कि बारिश में नहाने के दौरान दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। जब आसपास के लोग वहां पर आने लगे तब दोनों युवक भाग निकले। 

विज्ञापन


आरोप है कि इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सेक्टर-48 में रहने वाली युवती ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर बताया है कि बारिश के दौरान देर शाम को करीब 7:30 बजे पार्क में बारिश के दौरान वह भीग रही थी तभी दो युवकों ने उनके साथ छेड़खानी की। इसके बाद वहां पर मौजूद लोगों को जब दोनों युवकों ने देखा तब भाग गए। युवती का आरोप है कि इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें