फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी लापता: शादी के झांसे में हुई गुमराह

Sun, 09 Nov 2014 07:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूपानी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय भतीजी बुधवार की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई। व्यक्ति ने बताया कि रात में भतीजी ने परिवार के साथ खाना खाया था।
विज्ञापन


भोर पहर चार बजे उसे घर पर देखा गया उसके बाद से कोई पता नहीं चला। चाचा ने किसी अज्ञात युवक पर भतीजी को शादी का झांसा देकर साथ में भगा ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए केस दर्ज कराया है। एसएचओ भूपानी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।

युवक लापता
मुजेसर थाना क्षेत्र निवासी विरेंद्र सिंह का 19 वर्षीय बेटा सतीश 17 अक्तूबर को घर से निकला था। तीन सप्ताह बीतने के बावजूद वह घर वापस नहीं लौटा।

रिश्तेदारों और परिचितों के यहां बेटे की तलाश में असफल होने के बाद शनिवार को मुजेसर थाने में केस दर्ज कराया। एसएचओ मुजेसर ने बताया कि पिता ने सतीश के अपहरण की आशंका जाहिर की है उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें