फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय भतीजी बुधवार की सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई। व्यक्ति ने बताया कि रात में भतीजी ने परिवार के साथ खाना खाया था। भोर पहर चार बजे उसे घर पर देखा गया उसके बाद से कोई पता नहीं चला। चाचा ने किसी अज्ञात युवक पर भतीजी को शादी का झांसा देकर साथ में भगा ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए केस दर्ज कराया है। एसएचओ भूपानी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।
युवक लापता
फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र निवासी विरेंद्र सिंह का 19 वर्षीय बेटा सतीश 17 अक्तूबर को घर से निकला था। तीन सप्ताह बीतने के बावजूद वह घर वापस नहीं लौटा। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां बेटे की तलाश में असफल होने के बाद शनिवार को मुजेसर थाने में केस दर्ज कराया। एसएचओ मुजेसर ने बताया कि पिता ने सतीश के अपहरण की आशंका जाहिर की है उसकी तलाश की जा रही है।