फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की हदें पार: शादी का झांसा देकर कई महीनों तक किया दुष्कर्म, संबंध बनाने का विरोध करने पर की शर्मनाक हरकत

Mon, 04 Jul 2022 10:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में काम करती है। एक एप के जरिए साल 2021 में उसकी दोस्ती पारस मुंजाल नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि पारस ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में एप से हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पार्टी से घर आने के बाद जब युवती ने संबंध बनाने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर मेडिकल परीक्षण के बाद सेक्टर-50 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गुरुग्राम निवासी पारस मुंजाल के रूप में हुई है। मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह निजी कंपनी में काम करती है। एक एप के जरिए उसकी दोस्ती साल 2021 में पारस मुंजाल नामक युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों बात करने लगे और उसके बाद मिलना-जुलना शुरू हो गया। आरोप है कि पारस ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

उसने बताया कि दो जुलाई को वह पारस से मिली थी। दोनों पहले दिल्ली में घूमने गए और उसके बाद एक बर्थडे पार्टी में पहुंचे। वहां से आने के बाद वह घर पर पहुंचे। आरोप है कि पारस फिर से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगा, इस पर उसने विरोध किया। जिस पर आरोपी ने हाथापाई करते हुए उसे बेरहमी से पीटा। युवती ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस की। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें