फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिला नहीं मिलने पर छात्रा ने फांसी लगा ली

Wed, 23 Apr 2014 08:13 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 91 में एक छात्रा ने फांसी लगा ली। वह कुछ समय से तनाव में चल रही थी। पुलिस के अनुसार, अनिल कुमार सूर्य विहार पार्ट-1 सेक्टर 91 में अपने परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


उनकी बेटी श्रेष्ठा ने भुवनेश्वर से दसवीं तक की पढ़ाई की थी। पल्ला चौकी इंचार्ज जय किशन ने बताया कि परिजनों ने श्रेष्ठा को आगे की पढ़ाई के लिए फरीदाबाद बुला लिया था, लेकिन उसका 11वीं में एडमिशन नहीं हो पा रहा था।

मंगलवार को श्रेष्ठा घर में अकेली थी। जब दोपहर के बाद परिजन आए, तो उसे फंदे से लटका हुआ पाया। परिजन उसे नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि श्रेष्ठा 11वीं में कहीं एडमिशन न होने के चलते कई दिनों से तनाव में थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें