फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त की दरिंदगी: अश्लील वीडियो बनाकर लड़की को किया ब्लैकमेल, होटल तो कभी हॉस्टल में बुलाकर की घिनौनी हरकत

Thu, 18 Apr 2024 06:52 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

आरोपी ने लड़की को होटल बुलाकर संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। मगर जब पीड़िता नहीं मानी तो कपड़े फाड़कर उसे प्रताड़ित किया गया। इसके बाद लड़की की अश्लील फोटो उसके परिजनों को भेज दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में एक बीबीए की छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की एक घटना सामने आई है। इस घटना को किसी और ने नहीं बल्कि छात्रा के दोस्त ने ही अंजाम दिया है। अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए होटल बुलाकर संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। मगर जब पीड़िता नहीं मानी तो कपड़े फाड़कर उसे प्रताड़ित किया गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली छात्रा ग्रेटर नोएडा के एक निजी कॉलेज में बीबीए की छात्रा है। सोशल मीडिया के जरिए एक साल पहले उसकी दोस्ती अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन निवासी युवक अमानुल्लाह फारूकी के साथ हो गई थी। छात्रा का आरोप है कि युवक ने उसे बातों में फंसा कर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में इन फोटो और वीडियो के आधार पर वह ब्लैकमेल करने लगा और उसने मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। 

यहां पर आरोपी ने संबंध बनाने की कोशिश की। लेकिन शोर मचाने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद एक बार फिर से फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दिल्ली के होटल में बुलाया। यहां पर भी संबंध बनाने की कोशिश की और विरोध करने पर छात्रा के कपड़े फाड़ दिए। गत 13 मार्च को आरोपी ने छात्रा के हॉस्टल के बाहर आकर मारपीट की।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने छात्रा की फोटो और वीडियो छात्रा की मां और अन्य परिजनों के मोबाइल पर भेज दी। आरोपी के भाई ने पीड़ित परिवार को व्हाट्सएप पर अश्लील संदेश लिखकर भेजे। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें