द्वारका साउथ इलाके में बाइक सवार नाबालिगों ने एक किशोरी पर गुब्बारा फेंक दिया और उसपर फब्तियां कसने लगे। गुब्बारा लगने से किशोरी दर्द से छटपटाने लगी। किशोरी के सहेलियों के शोर मचाने पर लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ चोट पहुंचाने और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार एक किशोरी अपने सहेलियों के साथ द्वारका सेक्टर छह स्थित पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए और किशोरी को निशाना बनाकर उसपर गुब्बारा फेंका और उसपर फब्तियां कसनेे लगे।
गुब्बारा किशोरी के पेट पर लगी और वह दर्द से कराहने लगी। किशोरी व उसके सहेलियों के शोर मचाने पर आस पास के लोग जमा हो गए और तीनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।