हैदराबाद में एक 21 साल की एमबीए छात्रा ने लाइव वीडियो के दौरान आत्महत्या की। घटना शिवानी कॉलेज की, जहां हॉस्टल के रूम में लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से वीडियो चैट शुरू की और कुछ देर में उसी के सामने फांसी लगा ली।
लड़की का नाम हनीशा चौधरी बताया जा रहा है और वह आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले की रहने वाली है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसे बचाया नहीं जा सका। हनीशा के बॉयफ्रेंड दक्शित पटेल से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि हनीशा अक्सर घर वालों को याद किया करती थी और इसी मामले में दक्शत पटेल से सवाल जवाब कर रही है। पुलिस ने हनीशा ने फोन और बाकी सामान को जब्त कर लिया है, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
इससे पहले भी 6 फरवरी को 21 साल के इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने हॉस्टल परिसर में सुसाइड किया था। यह भी हैदराबाद का मामला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुसाइड करने वाले इंजीनियर का नाम राघव शांताराम है और वह चेन्नई का रहने वाला था। दरअसल, राघव इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग कर रहा था और उसे रूम में फ्रेंड ने मृत पाया था।