फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की आपबीती: दोस्ती के बाद ले गया घर, शादी का वादा कर बनाए संबंध, गर्भवती होने पर सामने आई युवक की असलियत

Fri, 23 Jun 2023 09:09 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पीड़िता ने बताया है कि वह परिवार के साथ नरेला इलाके में रहती है। कुछ समय पहले उसके इलाके में रहने वाला एक युवक दोस्ती के बाद उसे अपने घर ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के बाहरी उत्तरी जिला के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 21 साल की युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि गर्भवती होने पर उसने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो आरोपी उसकी पिटाई करके फरार हो गया। वहीं दिल्ली के सीलमपुर इलाके में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन

पीड़िता के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया है कि वह परिवार के साथ नरेला इलाके में रहती है। कुछ समय पहले उसके इलाके में रहने वाला एक युवक दोस्ती के बाद उसे अपने घर ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। शादी के लिए कहा तो आरोपी ने साफतौर पर इनकार कर दिया। दबाव बनाने पर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सीलमपुर में छात्रा से छेड़छाड़
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 13 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाला लड़का पिछले कुछ दिनों से उसे आते-जाते अभद्रता कर रहा था। इससे परेशान होकर उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई तो परिवार के लोग लड़के की शिकायत लेकर उसके घर पहुंच गए। इस बात पर आरोपी का परिवार भड़क गया और उन्होंने लड़की के परिजनों को पीट दिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें