फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैतान कर रहा है दिल दहलाने वाले खुलासे

Tue, 21 Jul 2015 01:20 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूमों की हत्या कर उनके साथ दुष्कर्म व कुकर्म करने का आरोपी रविंद्र कुमार पूछताछ में दिल दहला देने वाले खुलासे कर रहा है।
विज्ञापन


आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह अभी तक 25 मासूमों की हत्या कर चुका है। इनमें 22 लड़कियां व तीन लड़के हैं। सभी 25 वारदात उसने अकेले ही की हैं।

आरोपी ने अभी तक कुल 26 वारदात करना स्वीकार किया है। सभी बच्चों की हत्या उसने एक ही तरीके यानी गला दबाकर की है। हत्या करने के बाद वह उनके साथ दुष्कर्म व कुकर्म करता था।

पुलिस आरोपी से पूछताछ के दौरान मनोचिकित्सकों की सहायता ले रही है। बाहरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बेगमपुर इलाके में एक वारदात में बच्चा जिंदा बच गया था।
विज्ञापन

गला काटकर गटर में डाल दिया...

ये वारदात मई, 2015 की है। आरोपी ने बच्चे का गला काटकर उसे गटर में डाल दिया था। गटर में वह एक सरिए से अटक गया था। शर्ट के लपेटे से बच्चे के गले से खून का बहाव रुक गया था।

इस कारण बच्चा बच गया था। यही एक वारदात थी जिसे आरोपी ने अपने दो साथियों के  साथ अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपी अपने दो साथियों के साथ गिरफ्तार हुआ था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने जो कुल 26 वारदात करना स्वीकार किया है, उनमें से 18 दिल्ली की हैं। बाकी वारदात नोएडा, फरीदाबाद, मथुरा के गोवर्धन, कासगंज, टप्पल व बदायूं में की हैं।

आरोपी ने ज्यादातर वारदात को रात में ही अंजाम दिया है। वह सोते हुए बच्चों को उठाकर ले जाता था।
विज्ञापन

'दो-तीन बार बात मन में आया कि छोड़ दूं ..'

पुलिस अधिकारियों ने जब आरोपी रविंद्र से पूछा कि उसे कभी नहीं लगा कि वह बहुत ज्यादा गलत कर रहा है। इस पर आरोपी का कहना था कि दो-तीन बार उसके मन में यह बात आई थी कि वह जो कर रहा है गलत है।

मगर जब नशा कर लेता था तो वह सब कुछ भूल जाता था। नशा करते ही वह बच्चे की तलाश करना शुरू कर देता था। आरोपी छह से दस वर्ष के बीच के बच्चों को अपना निशाना बनाता था।

गलती तो मान रहा है मगर पछतावा नहीं-
आरोपी रविंद्र पूछताछ के दौरान ये तो कह रहा है कि उससे गलती हुई है मगर उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं दिख रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है आरोपी हर सवाल का जवाब तुरंत और विस्तार से दे देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें