फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम अली ने रद्द किया दिल्ली का अपना कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी गजल सम्राट गुलाम अली ने दिल्ली में 8 नवंबर को होने वाला अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इसकी वजह उनकी नासाज तबियत बताई जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मुंबई और पुणे में शिवसेना के विरोध के चलते गुलाम अली ने सितंबर में होने वाले अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया था। उस वक्त दिल्ली सरकार ने उन्हें न्योता दिया था कि वो दिल्ली आकर अपना कार्यक्रम करें।

इसके बाद गुलाम अली दिल्ली आकर केजरीवाल और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा से मिले थे जिसके बाद 8 नवंबर को दिल्ली में उनका एक कार्यक्रम तय किया गया था। लेकिन बुधवार सुबह ये खबर आ रही है कि उन्होंने दिल्ली का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है जिसका कारण उन्होंने खराब तबियत बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शिवसेना ने दिल्ली में कार्यक्रम न करने की दी थी धमकी

गौरतलब है कि शिवसेना ने धमकी दी थी कि अगर दिल्ली में भी गुलाम अली का कार्यक्रम हुआ तो यहां भी शिवसेना वो कार्यक्रम नहीं होने देगी। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया था।

कहा तो ये भी जा रहा है कि देशभर में जिस तरह असहिष्णुता का माहौल व्याप्त है वो भी गुलाम अली के न आने का एक कारण हो सकता है।

बता दें कि देशभर के साहित्यकार, फिल्मकार और इतिहासकार जिस तरह अपने सम्मान लौटा रहे हैं उसे पूरे देश का माहौल चिंताजनक बना हुआ है।

वहीं बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान द्वारा दिया बयान भी उन्हें भाजपा नेताओं के निशाने पर ले आया है। जहां साध्वी प्राची ने उन्हें पाकिस्तान का एजेंट बता दिया है तो कैलाश विजयवर्गीय ने शाहरूख को देशद्रोही तक कह दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें