फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अधूरी तैयारियों के साथ शुरू हुआ जोनल कार्यालय, भटके लोग

विज्ञापन
नेहरू नगर स्थित सामुदायिक भवन में शिफ्ट हुए जोनल कार्यालय के बाहर पड़ा सामान व कागज। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम का सिटी जोनल कार्यालय बुधवार को नेहरूनगर स्थित कम्युनिटी सेंटर में शिफ्ट तो कर दिया गया, लेकिन पहले ही दिन अधूरी तैयारियों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पुराने टाउन हॉल से रिकॉर्ड, कंप्यूटर, कुर्सी और मेज समेत कई जरूरी सामान पूरी तरह नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

वहीं, सर्वर और इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के कारण म्यूटेशन (नाम परिवर्तन), जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र और टैक्स जमा कराने पहुंचे लोगों को बिना काम कराए लौटना पड़ा। जरूरी काम के लिए कार्यालय पहुंचे लोगों को अधिकारियों और कर्मचारियों से सिर्फ अगली तारीख का आश्वासन मिला।
जन्म प्रमाणपत्र बनवाने पहुंचे रफीक ने बताया कि वह समय निकालकर कार्यालय आए थे, लेकिन काम नहीं हुआ और उन्हें तीन दिन बाद आने के लिए कहा गया। टैक्स जमा कराने पहुंचे रघुवीर लाल को भी बिना काम कराए लौटना पड़ा। म्यूटेशन कराने पहुंचे कई अन्य लोग भी दिनभर भटकते रहे।
विज्ञापन

सफाई और बैठने की व्यवस्था भी पूरी तरह तैयार नहीं थी। इससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सर्वर ठप होने के कारण ऑनलाइन सेवाएं भी बाधित रहीं। काम नहीं होने से लोगों में नाराजगी दिखाई दी।
तीन-चार दिन में दुरुस्त होगी व्यवस्था
जोनल प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि कार्यालय को पूरी तरह शिफ्ट करने की प्रक्रिया अभी जारी है। पुराने टाउन हॉल से रिकॉर्ड और फाइलों को व्यवस्थित करने में थोड़ा समय लग रहा है। प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जिन कार्यों में देरी संभव है, उन्हीं आवेदकों को अगली तारीख दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अगले तीन-चार दिनों में तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें