फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यूट्यूबर की चाकुओं से घोंपकर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। थानाक्षेत्र स्थित अली गार्डन कॉलोनी स्थित कार्यालय पर में घुसकर दो युवकों ने शुक्रवार तड़के यूट्यूबर सलीम अहमद पर चाकुओं से हमला कर दिया। एक के बाद एक 6 से सात बाद गर्दन और पेट में चाकू घोंपे गए। जब सलीम बेहोश नहीं हुए तो हमलावर चाकू मारते रहे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और फिर जीटीबी में भर्ती कराया। पीड़ित बेटे उस्मान ने भाटी बिल्डर और एएमआईएम नेता अजगर , अशफाक, शाहरुख और सोनू के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

अंकुर विहार के अल्वीनगर निवासी उस्मान ने बताया कि उनके पिता सलीम वारसी एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं। अली गार्डन कॉलोनी में उनका कार्यालय है। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी की सुबह करीब छह बजे उनके पिता कार्यालय पर गए थे। उसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार हेलमेट लगाकर काया्रलय में घुस गए। आरोपियों ने उनके पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ गर्दन और पेट पर कई बार चाकू घोंपे। उनके पिता के बेहोश होने के बाद ही भागे। चीख पुकार सुनकर लोग कार्यालय में पहुंचे और पुलिस व उनको सूचना दी। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस्मान ने अपनी तहरीर में भाटी बिल्डर, एएमआईएम के नेता अजगर, अशफाक, सोनू और शाहरुख पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।


हमलावरों ने हेलमेट पहनकर वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी नमूना साक्ष्य एकत्र किए हैं। सिद्धार्थ गौतम, एसीपी लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें