फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया तो भड़के युवक, सेल्समैन को जमकर पीटा और चाकू से हमला कर किया घायल

Sat, 27 Sep 2025 02:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दो युवकों को सेल्समैन ने बगैर हेलमेट पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। बाइक सवार दोनों युवक अपने पांच-छह साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सेल्समैन की पिटाई कर दी। आरोपियों ने दो सेल्समैन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिए और भाग गए।
विज्ञापन
दो सेल्समैन पर चाकू से हमला कर घायल किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बाइक सवार दो युवकों को सेल्समैन ने बगैर हेलमेट पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित बाइक सवार युवक सेल्समैन को धमकी देकर चले गए।

विज्ञापन


करीब 20 मिनट बाद बाइक सवार दोनों युवक अपने पांच-छह साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सेल्समैन की पिटाई कर दी। आरोपियों ने दो सेल्समैन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिए और भाग गए। घायल सेल्समैन प्रेमपाल ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं, कुछ युवकों की पहचान कर ली गई, जल्द इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें