फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंदराबाद: शराब की पर्ची बांट रहे युवक को पुलिस ने भेजा जेल, खुद को बताया बसपा समर्थक

Wed, 09 Feb 2022 11:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराबाद

सार

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराबाद में पुलिस ने मंगलवार को शराब की पर्ची बांट रहे एक युवक को दबोचकर जेल भेज दिया। कायस्थवाड़ा चौकी प्रभारी ने बताया कि गुलावठी अंडरपास के पास शराब की पर्ची बांटने की सूचना मिली थी। रात करीब नौ बजे गुलावठी रोड पर धर्म कांटे के सामने से उसे दबोच लिया गया। आरोपी की शिनाख्त सतेंद्र कुमार निवासी महाराजपुर उर्फ ककोरा थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई। 

विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक रशीद बुक मिली। जिस पर चालान मुनीम न्यू इंडिया बिक्र फिल्ड गांव पीरबियावानी क्रम संख्या 45 और ग्राहक का नाम कुलदीप सनौटा ईंट की तादाद के आगे तीन क्वार्टर लिखा है। इसी प्रकार अन्य रशीदों पर नाम और क्वार्टर की संख्या लिखी हुई थी। पूछताछ में बताया कि वह बसपा का समर्थक है। अपनी इच्छा से लोगों को चुनाव में बसपा को वोट देने के लिए सरकारी ठेके से शराब लेने के लिए पर्ची बांट रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें