फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने मिलाया ताल से ताल

Fri, 08 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
ballet dancers - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के युवाओं ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड कोरियोग्राफर के साथ ताल से ताल मिलाया। मौका था ड्रिम टू डांस एकेडमी और एसएस डांस स्टूडियो की ओर से न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय डांस कार्यशाला का।
विज्ञापन


इस दौरान बॉलीवुड कोरियोग्राफर राहुल शेट्टी और पॉल मार्शल ने युवाओं को डांस सिखाया। कार्यशाला में सौ से अधिक युवाओं ने कार्यशाला में भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक हर्ष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को भी कार्यशाला आयोजित होगी।

इसमें शामिल प्रतिभागियों के बीच 9 अप्रैल को एक प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें बेहतर परफार्म करने पर युवाओं के लिए बॉलीवुड की राह खुलेगी। कोरियोग्राफर राहुल शेट्टी ने कहा कि गाजियाबाद में टैलेंट की कमी नहीं है। बस इन्हें सही प्लेटफार्म की तलाश है।
विज्ञापन


बता दें कि राहुल शेट्टी डीआईडी और बूगी-बूगी डांस शो की कोरियोग्राफी कर चुके हैं। कार्यशाला को सफल बनाने में अमिताभ तिवारी, शिवा कुमार, चेतन गुप्ता, चेतन गौड़, हर्ष कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें