फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक गंगनहर में कूदा, महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी/गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र स्थित नाहल झाल के पास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पुल से शनिवार को एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने एनडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला। घटना के समय युवक के साथ एक महिला भी मौजूद थी। परिजनों ने उस पर युवक को ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी अजय कुमार ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि वेव सिटी थाना क्षेत्र के किला मोहल्ला, डासना निवासी शादाब (23) ने गंगनहर में छलांग लगा दी है। मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। साथ ही स्थानीय गोताखोरों को खोजबीन में लगाया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना के समय युवक के साथ उसकी महिला मित्र भी मौजूद थी। पुलिस उससे पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
उधर, युवक के बड़े भाई शाहरूख ने पुलिस को बताया कि शादाब मालवाहक वाहन चलाता है। उसका निकाह इसी वर्ष 13 फरवरी को हुआ था। आरोप लगाया कि इसके बावजूद महिला लगातार उसके संपर्क में थी। उस पर रुपये व महंगी वस्तुएं देने का दबाव बनाती थी। आरोप है कि मांग पूरी नहीं करने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन

दो साल जेल में रहा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला शादीशुदा है और दूसरे संप्रदाय की है। दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका है। वर्ष 2024 में महिला ने शादाब के खिलाफ धर्मांतरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद शादाब काफी दिनों तक जेल में रहा। आरोप है कि महिला ने मुकदमा वापस लेने के नाम पर मोटी रकम वसूली थी, जिसके बाद शादाब जेल से छूटा था।
दक्ष तैराक है शादाब
पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम और फेसबुक एकाउंट की जांच में यह भी सामने आया है कि शादाब तैराकी में दक्ष था। डूबने वालों की मदद करने के लिए भी वह आगे रहता था। अधिकारियों का कहना है कि जिस स्थान से उसने छलांग लगाई वहां पानी का बहाव काफी तेज है। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि शादाब महिला के सामने गंगनहर में कूदकर निकल गया हो। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच और तलाश अभियान जारी रखे हुए है।
एसीपी मसूरी अजय कुमार का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है। महिला से पूछताछ जारी है। पूर्व में दोनों के बीच विवाद की जानकारी भी सामने आई है। परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवक के मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें