फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: मुरादनगर में दिनदहाड़े गोलीकांड, नाराज पड़ोसी ने शख्स को गोली मारी, आरोपी पकड़ा; इलाके में तनाव

Sat, 23 May 2026 03:15 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुरादनगर के जलालपुर रोड स्थित आदर्श कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब 10 बजे दिनदहाड़े गोली चलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आदर्श कॉलोनी निवासी वीरेंद्र त्यागी को पड़ोसी रामपाल चौधरी ने गोली मारकर घायल कर दिया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल वीरेंद्र त्यागी को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

एसीपी मोदीनगर/मसूरी के मुताबिक, आज पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना मुरादनगर में दिन में करीब 11 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति वीरेंद्र त्यागी उम्र करीब 55 वर्ष को उसके पड़ोसी रामपाल चौधरी ने गोली मार दी है। वीरेंद्र त्यागी को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। रामपाल चौधरी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में रामपाल चौधरी ने बताया कि वह जनगणना कर्मियों को वीरेंद्र त्यागी उनके घर पर लाया था, इस बात से वह नाराज था। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें