लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित महताब ने सहजाद अंसारी, सुहैल, अर्जुन और कुछ अज्ञात साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महताब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2 सितंबर को दोपहर 2 से 2:30 बजे वह सरस्वती स्कूल के पास था।
आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। महताब ने 6 सितंबर को ट्रोनिका सिटी थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।