फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेरठ के आसमान में गरजेंगे सूर्यकिरण के नौ हॉक विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। वायुसेना दिवस से पूर्व 19 और 20 सितंबर को भारतीय वायुसेना की प्रतिष्ठित सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम (एसकेएटी) मेरठ के आसमान में हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाएगी। टीम के नौ विमान हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरेंगे और मेरठ में एयर शो के बाद वापस लौट आएंगे। एयर शो में टीम के नौ हॉक विमान सटीक संरचना बनाते हुए रोमांचक प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

हिंडन एयरफोर्स स्टेशन के प्रवक्ता जयदीप ने बताया कि 19 और 20 सितंबर को एक-एक शो सुबह 9:45 से 11 बजे तक होगा, जिसे मेरठ के लोग देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस तरह के एयर शो अक्सर संबंधित एयरफोर्स टीम के अनुरोध पर आयोजित किए जाते हैं।
सूर्यकिरण की नौ हॉक विमानों की टीम अपनी सटीक संरचना और विमानों के बीच बेहतरीन तालमेल के लिए जानी जाती है। प्रशिक्षित पायलट वर्षों के कठिन अभ्यास के बाद हवा में बेहद कम दूरी पर विमानों को नियंत्रित करते हैं। वे एक साथ निर्धारित उड़ान पथ पर आगे बढ़ते हुए हैरतअंगेज कलाबाजियां दिखाते हैं। प्रदर्शन के दौरान आसमान में भारतीय तिरंगे के रंगों की छटा भी दिखाई देगी।
विज्ञापन

नौ विमानों की एक साथ उड़ान, तेज गति से दिशा परिवर्तन और सामूहिक हवाई करतब लोगों के लिए यादगार अनुभव बनेंगे। यह प्रदर्शन भारतीय वायुसेना के साहस, क्षमता और राष्ट्रगौरव का प्रतीक होगा।
एयरफोर्स प्रवक्ता ने बताया कि हिंडन से केवल एयरक्राफ्ट उड़ान भरेंगे, जबकि पूरा आयोजन मेरठ में होगा। इसका आयोजन मेरठ की वायुसेना टीम की ओर से किया जा रहा है।
इनसेट
आसमान में दिखेगी नौ हॉक की झलक
19 और 20 सितंबर को मेरठ का आसमान जब सूर्यकिरण के नौ हॉक विमानों की गर्जना से गूंजेगा, तो यह महज एक एयर शो नहीं होगा। बेहद कम अंतर पर उड़ते विमानों की सटीक फॉर्मेशन, अचानक दिशा परिवर्तन, लूप और रोल जैसे हैरतअंगेज करतब और तिरंगे के रंगों से सजा आसमान भारतीय वायुसेना की क्षमता, साहस और जज्बे की झलक दिखाएगा।
सूर्यकिरण की असली ताकत केवल विमानों की रफ्तार में नहीं, बल्कि पायलट, मशीन और टीमवर्क के बीच असाधारण तालमेल में है। यही तालमेल हर करतब को सुरक्षित, सटीक और रोमांचक बनाता है। आसमान में एक साथ उड़ते नौ हॉक विमानों का यह शानदार प्रदर्शन मेरठवासियों के लिए लंबे समय तक याद रहने वाला हवाई रोमांच बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें