फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हादसे में घायल युवक की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में हिंडन नदी पुल के पास स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 17 जून को हुआ। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की 21 जून को मौत हो गई। मामले में इंदिरापुरम के कनावनी निवासी विक्की शर्मा ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि विक्की शर्मा ने बताया कि 17 जून की रात करीब आठ बजे उनका भाई आलोक नाथ शर्मा कंपनी से कार्य करने के बाद मामा के बेटे अंशुक के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों हिंडन नदी पुल के पास पहुंचे तो उनकी बाइक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर लग गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां 21 जून को आलोक नाथ शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। जांच कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें