फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खेलते हुए स्वीमिंग पूल में गिरी मासूम, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी एड्रेसेस सोसायटी में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा होते-होते बच गया। यहां तीन वर्षीय बच्ची खेलते-खेलते स्वीमिंग पूल में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से बच्ची को तुरंत बाहर निकाल लिया गया और समय रहते प्राथमिक उपचार मिल जाने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

सोसायटी के अध्यक्ष नितिन त्यागी ने बताया कि सोसायटी में रहने वाले एक कारोबारी के घर उनकी बहन अपनी तीन वर्षीय बच्ची मैत्री के साथ मिलने आई थीं। शाम करीब साढ़े छह बजे बच्ची अपनी मां के साथ सोसायटी में घूम रही थी। इसी दौरान वह छोटे स्वीमिंग पूल के पास खेलते-खेलते असंतुलित होकर पानी में गिर गई।
यह देखकर आसपास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद बच्ची की मां ने तुरंत उसे पानी से बाहर निकाला। पास ही में सोसायटी में रहने वाली एक महिला चिकित्सक टहल रही थीं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्ची को प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

बच्ची को नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और वह स्वस्थ है। जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनयन ने बताया कि बृहस्पतिवार को सोसायटी के स्वीमिंग पूल की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें