फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक को बंधक बनाकर पीटा, 10 हजार रुपये छीने

सार

इंदिरापुरम में तीन युवकों ने रिंकू नामक व्यक्ति को दिनदहाड़े बंधक बनाकर मारपीट की और 10 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरापुरम। कनावनी निवासी रिंकू ने क्षेत्र के ही रहने वाले दिलीप और अनिकेत व एक अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि तीनों ने रास्ते में घेरकर उन्हें बंधक बनाया और बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसके अलावा 10 हजार रुपये भी छीन लिए। मामला 24 सितंबर की दोपहर का है। पुलिस ने रिंकू की मां ओमवती देवी की तहरीर पर देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में ओमवती देवी ने बताया कि 24 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे बेटा रिंकू अपने ठेकेदार से रुपये लेकर आ रहा था। आरोप है कि रास्ते में दिलीप, अनिकेत व एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोक लिया। उससे मारपीट की और उसके बाद करीब दो-तीन घंटे तक बंधक बनाकर दोबारा मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी ने लहूलुहान हालत में रिंकू को छोड़ा और उसकी जेब से 10 हजार रुपये निकालकर ले गए। रिंकू मारपीट के चलते बेहोश हो गया था। उसके सिर व कान से लगातार खून बह हो रहा था। होश में आने पर किसी तरह वह घर पहुंचा और पूरी बात बताई। इसके बाद परिवार वाले उसे थाने लेकर पहुंचे और यहां से मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। वर्तमान में वह अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। शुरुआती जांच में शराब के नशे में झगड़ा होने की बात सामने आई है। फिलहाल आरोपियों की तलाश चल रही है। आरोपियों को परिजनों से पुलिस पूछताछ की जा रही है। जल्द ही तीनों युवक गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें