फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हापुड़ से दोस्तों के साथ आए युवक की गंगनहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। जनपद हापुड़ से तीन दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाने आया फरदीन (24) रविवार की शाम चार बजे डूब गया। घंटों मशक्कत के बाद गोताखोरों ने फरदीन के शव को खोज निकाला। मेडिकल परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर मिश्रा ने बताया कि जनपद हापुड़ के गांव ग्राम सुल्तानपुर निवासी फरदीन अपने तीन दोस्तों के साथ रविवार की शाम चार बजे नाहल झाल स्थित चक्की वाली छोटी नहर में नहाने आया। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो स्थानीय गोताखोरों ने फरदीन की तलाश की। करीब पांच घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने फरदीन का शव नहर से बाहर निकला और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीड़ित पिता मुजाहिद उर्फ अप्पू ने शव की शिनाख्त की। बताया कि फरदीन चार भाइयों व तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। परिजन शव को बगैर मेडिकल परीक्षण कराए ही घर ले गए और सोमवार की दोपहर शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें