फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक नोएडा में नौकरी करता था। दो दिन पहले हुए झगड़े में वह घायल हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि प्रताप विहार में परिवार के साथ रहने वाले पार्थ चौहान (25) को परिजनों ने रविवार को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पार्थ के सिर में चोट के निशान हैं। परिजनों ने बताया कि पार्थ चौहान नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। नशे का आदी था और आय दिन लोगों से झगड़ा व गाली-गलौज करता रहता था। छह फरवरी को शराब पीने के बाद पार्थ का पड़ोसी से झगड़ा हुआ था। इसमें पडोसी ने सिर में डंडा मारकर पार्थ को घायल कर दिया था। घायल होने के बाद भी पार्थ ने रविवार को शराब पी। इसका उनके पिता ने विरोध किया। परिजनों ने के अनुसार पिता की डांट से क्षुब्ध होकर पार्थ चौहान ने शराब के साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर पार्थ को परिजनों ने एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें