फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। रावली-सुराना मार्ग पर सोमवार शाम रावली पुलिस चौकी के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

रावली कलां गांव निवासी प्रमोद कुमार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक से मुरादनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रावली पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्रमोद की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया, जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दुष्यंत और अंकुर निवासी बागपत गंभीर रूप से घायल हैं। उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें