फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक की मौत, ट्यूबवेल की हौदी में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। नेकपुर गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गई। ट्यूबवेल की हौदी में युवक का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि हौदी में डूबने से मौत हुई है।
विज्ञापन


नेकपुर गांव में रविवार को खेत में ट्यूबवेल की हौदी में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त अमित कश्यप (25) पुत्र रामकिशन के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्यूबवेल की हौदी के पास शराब की बोतल व सिगरेट मिली थी। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में ट्यूबवेल की हौदी में पानी डूबने से अमित की मौत हुई है। एसीपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें