फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: देशभर में 500 से अधिक कार चोरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कार चोरी करने के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करने वाले बदमाश को विजयनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो कार, लॉक खोलने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत अन्य सामान बरामद किया गया है। अब तक वह देशभर से 500 से अधिक कारें चोरी कर चुका है।
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली के अशोक नगर निवासी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। उसे शनिवार की रात सीएचएसपी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। वह एक कार को ओडिशा भेजने की योजना बना रहा था। उसके पास से बरामद कार दिल्ली और गाजियाबाद से चोरी की गई थीं। जांच में सामने आया है कि प्रवीण पर देश के कई थानों में 105 केस दर्ज हैं। वह तीन महीने पहले ही जेल से बाहर आया था और फिर वारदात करने लगा।


दस गैंग से संपर्क, चोरी के बाद 10 फीसदी अतिरिक्त कमीशन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10 से अधिक वर्षों से वारदात कर रहा है। उसने कुछ कार वर्कशॉप पर काम करने वाले अपने परिचितों की मदद से लॉक खोलने वाली डिवाइस ली और उसके प्रयोग के बारे में सीखा। इसके बाद वह वाहन चोरी करने लगा। आरोपी ने बताया कि वह किसी एक गैंग के लिए काम नहीं करता है। उसके पास जो डिवाइस है, उसकी मदद से वह 2011 से 2017 मॉडल की कार ही चोरी करता है। आरोपी ने बताया कि उसके पास कार की डिमांड आती है। इसके बाद वह विभिन्न गैंगों से संपर्क कर उन्हें साथ लेकर चोरी करता है। लॉक खोलने का कार्य वही करता है, तो कार को बेचकर मिलने वाले रुपये में से 10 फीसदी कमीशन गिरोह के अन्य सदस्यों से लेता है। पुलिस उसके साथ शामिल रहे गिरोह की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन



जंगी एप का करते हैं प्रयोग


जांच में सामने आया है कि वारदात की योजना तैयार करने के लिए आरोपी जंगी एप से एक-दूसरे से संपर्क करते हैं। वारदात के बाद भी इसी एप के माध्यम से वह विभिन्न गिरोह के संपर्क में रहता है। इस एप के प्रयोग से आरोपी आभासी नंबर तैयार कर आसपास से इंटरनेट कॉल के माध्यम से संपर्क करते हैं, जिससे कॉल ट्रेस न हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें