फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया स्थित इंदर होटल में मंगलवार रात रुके बिहार निवासी युवक की बुधवार सुबह तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। गंभीर हालत में होटल स्टाफ उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि ग्राम जरौली, पोस्ट हरियाली, थाना निर्मली, सुपौल (बिहार) निवासी आलोक राय (36) मंगलवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से अपने जीजा ललित कामत से मिलने बजरिया पहुंचे थे। ललित कामत मूलरूप से ग्राम झिटकी, थाना नरहिया, मधुबनी (बिहार) के रहने वाले हैं और वर्तमान में कोटगांव, यादव नगर में रहते हैं। वह बजरिया स्थित इंदर होटल में मैनेजर हैं।
ललित कामत ने आलोक को रात में होटल की तीसरी मंजिल स्थित गेस्ट रूम में ठहरने के लिए कहा था। एसीपी के मुताबिक आलोक की बहन का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार चल रहा है। बुधवार सुबह करीब चार बजे वह दिल्ली जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के बालकनी से असंतुलित होकर गिरने की बात सामने आई है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें