फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसूरी। क्षेत्रांतर्गत आध्यात्मिक नगर हाल्ट के सामने मुरादाबाद जा रही ट्रेन के सामने आकर एक युवती ने गृह क्लेश में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कार्यवाहक एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को शनिवार सुबह 11 बजे आध्यात्मिक नगर हाल्ट के पास एक महिला की ट्रेन से कटने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि महिला के परिजन उसके शव को उठाकर घर ले गए। पुलिस ने घर से महिला का शव कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान तबस्सुम (20) पुत्री ताहिर अली निवासी मयूर विहार कॉलोनी डासना देहात मसूरी के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला मयूर विहार की ओर से भागती हुई आई और वहां से गुजर रही ट्रेन के सामने कूद गई। आरपीएफ सहायक उप निरीक्षक अंजेश कुमार ने बताया कि घटना सुबह 11 बजे गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाली ट्रेन नं. 04008 से हुई। एसीपी ने बताया कि मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें