फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां को देता गाली, पत्नी पर रखता था बुरी नजर: छोटे ने बड़े भाई को मारी गोली, जिस आंगन में संग खेले हुई लहूलुहान

Tue, 20 May 2025 10:34 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर

सार

पुलिस ने हत्या आरोपी छोटे भाई निशांत को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पुलिस को पूछताछ में निशांत ने बताया कि विक्रांत मां पूनम से आए दिन गाली गलौज करता था। मांग पूरी नहीं होने पर विक्रांत मारपीट भी करता था। इसके साथ ही विक्रांत निशांत की पत्नी पर भी गलत नजर रखता था। 
विज्ञापन
निशांत (बाएं) और मृतक विक्रांत (दांए) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मोदीनगर स्थित निवाड़ी के गांव पैंगा में सोमवार रात मां पूनम को गाली देने से गुस्साए छोटे भाई निशांत ने बड़े भाई विक्रांत की गोली मारकर हत्या कर दी। विक्रांत हिस्ट्रीशीटर था और लगभग दो माह पूर्व ही चोरी के मुकदमें में जेल छूटकर आया था। विक्रांत अपराधिक गतिविधि में संलिप्त रहने के कारण अधिकांश घर से बाहर रहता था। 

विज्ञापन

मां पूनम ने बताया कि विक्रांत सोमवार रात करीब दस बजे घर आया था। विक्रांत ने मां पूनम से शराब के लिए पैसे मांगे। पूनम ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे विक्रांत आग बबूला हो गया और मां को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। छोटे भाई निशांत ने विक्रांत को समझाने का प्रयास किया तो वह निशांत के साथ भी मारपीट करने लगा। दोनों भाइयों में जमकर मारपीट हुई। 

इसी बीच मौका मिलते ही निशांत ने विक्रांत की पिस्टल निकाल ली। निशांत ने पिस्टल से विक्रांत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली विक्रांत के सिर और पेट व हाथ में लगी। गोली लगते ही विक्रांत लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। फायरिंग से गांव में दहशत पैदा हो गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विक्रांत को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने विक्रांत को मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान उपदेश ने घटना तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी भाई निशांत को गिरफ्तार कर लिया।

बचपन में बडे़ भाई ने जिस आंगन में छोटे भाई को अंगूली पकड़कर चलाना सिखाया वहीं आंगन कर दिया खून से लाल
गांव पैंगा निवासी पूनम देवी के पति सुरेन्द्र की काफी पहले मौत हो चुकी है। पूनम बड़े बेटे 29 वर्षीय विक्रांत उर्फ भूरा और 27 वर्षीय निशांत उर्फ कालू के साथ गांव में ही रहती है। बचपन में दोनों भाइयों की जोड़ी कालू भूरा के नाम से प्रसिद्ध थी। दोनों भाइयों में बहुत प्यार था। विक्रांत बड़ा होने के बाद जरायम की दुनिया में चला गया और उसने चोरी समेत कई घटनाओं को अंजाम दिया। 

पुलिस के अनुसार विक्रांत पर निवाड़ी और मुरादनगर थाने में 13 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। वह निवाड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर था। विक्रांत की शादी नहीं हुई थी। विक्रांत मुरादनगर के चोरी के मुकदमे में दो माह पूर्व ही जेल से छूटा था। छोटा भाई निशांत एक एलपीजी गैंस एजेंसी पर काम करता है। निशांत विवाहित और उसका एक तीन साल का बेटा है। विक्रांत का चाल चलन गलत होने के कारण पूनम और निशांत उससे ज्यादा वास्ता नहीं रखते थे। इस कारण विक्रांत उनसे खुन्नश रखता था और अपनी मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट करता था। 

सोमवार रात भी विक्रांत ने शराब के लिए पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर मां और भाई के साथ मारपीट। मारपीट के दौरान निशांत ने विक्रांत की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। निशांत ने विक्रांत पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से घर के आंगन में चारो तरफ खून ही खून फैल गया। मां पूनम रोते बिलखते यही कह रही थी बचपन में दोनों भाई जिस आंगन में एक साथ खेले आज वहीं आंगन भाई के खून से लाल हो गया।

मां से करता था गाली गलौज, पत्नी पर रखता था गंदी नजर
पुलिस ने हत्या आरोपी छोटे भाई निशांत को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पुलिस को पूछताछ में निशांत ने बताया कि विक्रांत मां पूनम से आए दिन गाली गलौज करता था। मांग पूरी नहीं होने पर विक्रांत मारपीट भी करता था। इसके साथ ही विक्रांत निशांत की पत्नी पर भी गलत नजर रखता था। कुछ समय पर विक्रांत ने उसकी पत्नी को अगवा भी किया था। विक्रांत की हरकत से निशांत की पत्नी भी परेशान थी। विक्रांत किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। कहा कि अगर विक्रांत की हत्या नहीं करता तो वह परिवार को मार देता।
विज्ञापन

छोटे भाई निशांत ने बड़े भाई विक्रांत की गोली मारकर हत्या कर दी। विक्रांत को तीन गोली लगी है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर हत्या आरोपी निशांत को गिरफ्तार कर लिया गया है। निशांत के कब्जे से पिस्टल बरामद की गई है। मामले की जांच की जा रही है। -ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें