फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे में कैद गुंडई: होटल में घुसकर कर्मी को लात-घूसों से पीटा; पीड़ित ने लड़की-लड़के को ऐसा करने से रोका था

Tue, 20 May 2025 06:34 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)

सार

आरोपियों के पास चाकू व उस्तरे भी थे। कर्मचारी के जेब में रखे रुपये भी लूट कर ले गए। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि होटल मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
होटल कर्मी के साथ मारपीट करते हमलावर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र स्थित शिव विहार मेट्रो स्टेशन के पास होटल में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

वीडियो में दो महिलाएं व पांच युवक मारते हुए दिख रहे हैं। होटल संचालक उज्जवल ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे सलमान निवासी ओल्ड मुस्तफाबाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली अपनी महिला मित्र के साथ होटल पर पहुंचा। होटल में उसने कमरा बुक किया और दोनों कमरे में चले गये। जहां दोनों के बीच किसी बात को कहासुनी हो गई। 

कमरे से बाहर आने पर युवक ने महिला मित्र के साथ गाली गलौज कर मारपीट की। होटल के कर्मचारी ने बीच बचाव कर दोनों को समझा बुझाकर वहां भेज दिया। आरोप है कि सोमवार शाम युवक पांच साथियों व दो महिला के साथ दोबारा होटल पहुंचा। होटल में अंदर आते ही महिला ने काउंटर के पास सो रहे कर्मचारी गौरव के साथ मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन

आरोपियों के पास चाकू व उस्तरे भी थे। कर्मचारी के जेब में रखे रुपये भी लूट कर ले गए। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि होटल मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सलमान निवासी निवासी ओल्ड मुस्तफाबाद उत्तर-पूर्वी दिल्ली को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें