फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डेयरी से लौट रही युवती को तीन मनचलों ने खेत में खींचा, तीनों करने लगे अश्लील हरकतें, यहीं नहीं रुके आरोपी

Tue, 09 Jun 2026 11:17 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, औरंगाबाद (गाजियाबाद)

सार

औरंगाबाद में डेयरी से लौट रही युवती से तीन युवकों ने छेड़छाड़ की। परिजनों ने एक आरोपी पकड़ा है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव में डेयरी पर दूध डालकर लौट रही युवती के साथ तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीन आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित एक गांव निवासी युवती रविवार की शाम को रोजमर्रा की तरह डेयरी पर दूध डालकर वापस अपने घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में खड़े तीन युवकों ने युवती को अकेला आता देख उसे रोक लिया और जबरन खेत में खींचकर ले गये। वहां तीनों आरोपियो ने उक्त युवती के साथ जबरन छेड़छाड़ कर उसके साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसकी पिटाई कर डाली। 

युवती की चीख-पुकार सुन ग्रामीण और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि उसके दो साथी मौके से भाग खड़े हुए। परिजनों  ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने तीन आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। औरंगाबाद थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें