फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में मचा बवाल: फूड कोर्ट पर तैनात बाउंसर और स्टाफ से युवकों की हुई मारपीट, सात के खिलाफ एफआईआर

Fri, 28 Jun 2024 06:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मसूरी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित केएफसी, हल्दीराम फूड कोर्ट पर बवाल मच गया। यहां फूड कोर्ट पर तैनात बाउंसर और स्टाफ से युवकों से मारपीट की है।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे स्थित केएफसी, हल्दीराम फूड कोर्ट पर खाना खाने आये युवकों से फूड कोर्ट पर तैनात बाउंसरस, गार्ड व स्टाफ कर्मियों ने युवकों के साथ मारपीट की और इनकी ब्रेजा कार के आगे व पीछे के शीशे तोड़ दिए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवकों अर्जुन व शुभम को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना भर्ती कराया। 

विज्ञापन


घायल युवक अर्जुन पुत्र रविन्द्र निवासी बिशोखर मोदीनगर ने आरोपियों अजीत (पेट्रोल पम्प कर्मी), जावेद, अंकुश व रविन्द्र (गार्ड), अमित बाल्मिकी (सफाई कर्मी), नितिन (बाउंसर) व सचिन (पेट्रोल पम्प मैनेजर) के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा कार तोड़ने का आरोप लगाया है।

एसीपी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के फूड कोर्ट पर झगडे की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक अर्जुन और शुभम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया। पीड़ित अर्जुन की तहरीर के आधार पर सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें रविन्द्र, रामबीर (गार्ड) और नितिन (बाउंसर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें