एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार सिंह का कहना है कि संभावना है युवक की मौत हृदयाघात या डिहाइड्रेशन से हुई होगी, लेकिन मौत की वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी। पहले परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था, वह शव अपने साथ लेकर चले गए। वहीं, संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. विनोद चंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस पांच महीने के बच्चे को इमरजेंसी में लाई थी।
पुलिस का कहना है कि उसे पुराने बस अड्डे के पास सोमवार सुबह लावारिस हालत में बच्चा सड़क पर पड़ा मिला। जांच के बाद डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। हो सकता है कि बच्चा भूख, प्यास और गर्मी के कारण बेहोश हो गया हो, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बच्चा लावारिस हालत में कैसे था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।