फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। तिबड़ा गांव में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थिति में युवक के पैर में गोली लग गई। युवक को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि कार्तिक अवैध असलहा लेकर घूम रहा था, उसकी गोली चलने से कार्तिक घायल हुआ है।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि नगर के एक निजी अस्पताल ने तिबड़ा गांव निवासी कार्तिक को गोली लगने से घायल होने की सूचना दी। युवक को गली लगने की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक पर रंजिशन फायरिंग करने का आरोन लगाया। पुलिस ने घायल कार्तिक से पूछताछ की और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। गोली कार्तिक के पैर में लगी थी। एसीपी ने बताया कि बुधवार रात कार्तिक अपने गांव निवासी दोस्त गणपत के साथ टहल रहा था। उसने कमर में अवैध असलहा लगा रहा था। असलहा से गोली चल गई। गोली कार्तिक के पैर में लगी। पुलिस असलहा के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस तथ्यों के आधार पर कार्तिक पर कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें