फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी में युवक की घर वापसी, अलाउद्दीन से बने अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी । लोनी के सनातन भवन में मंगलवार को घर वापसी कार्यक्रम में एक युवक ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया। हिंदू रक्षा दल के अनुसार अलाउद्दीन नाम के युवक का वैदिक मंत्रोच्चार और हवन-पूजन के साथ शुद्धीकरण कर नया नाम अखिलेश रखा गया।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारी अमित प्रजापति ने बताया कि युवक खुद संपर्क में आया था और सनातन धर्म अपनाने की इच्छा जताई थी। कार्यक्रम में जनेऊ धारण कराकर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
अखिलेश ने कहा, सनातन धर्म का अध्ययन करने के बाद मैंने अपनी इच्छा से यह निर्णय लिया है। यहां सम्मान और स्नेह मिला है। किसी तरह का दबाव नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अब सनातन के दर्शन और मानवतावादी विचारों को दूसरों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


प्रजापति ने कहा कि स्वेच्छा से सनातन अपनाने वालों का संगठन स्वागत करता है और उनकी सुरक्षा व सम्मान का ध्यान रखा जाएगा।
कार्यक्रम में हरिओम मंदिर ट्रस्ट के हरि ओम बाबा, वेद प्रचार समिति अध्यक्ष मनोज आर्य, पंडित दीपक पुरुषार्थी, डॉ. सीपी शर्मा, पंडित अरविंद आर्य और कपिल आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें