फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दोस्तों पर ईंट से मारकर हत्या कर शव कीचड़ में फेंकने का आरोप, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में 10 सितंबर को सोनिया विहार पुश्ता के पास कीचड़ में मिले विनोद के शव के मामले में हत्या का आरोप लगा है। मृतक के पिता ने उसके तीन दोस्तों पर ईंट से मारकर हत्या करने और बाद में शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए 14 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के थाना गैरा के रामपुर गांव निवासी दूधनाथ शर्मा पिछले कुछ सालों से लोनी की इलायचीपुर स्थित भोला नगर कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा विनोद (36) राजमिस्त्री का काम करता था। शादी के बाद वह परिवार से अलग रह रहा था। छह माह पहले पत्नी से विवाद होने के बाद वह मायके चली गई थी। तब से विनोद घर पर अकेला रहता था और शराब का आदी हो गया था।
विज्ञापन

पिता के अनुसार विनोद भोला नगर में छोटू पुत्र सुरेंद्र के साथ रंजीत के मकान में रहता था। 6 सितंबर को चौहान पट्टी में वह छोटू, ननकी और कलसी नाथ के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि तीनों दोस्तों ने मिलकर विनोद के सिर पर ईंट से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूधनाथ का कहना है कि विनोद के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए उसने किसी को चोट की जानकारी नहीं दी। धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती गई और 9 सितंबर को उसकी मौत हो गई। आरोप है कि मौत के बाद आरोपी 9 सितंबर की रात उसके शव को धर्मकांटे के सामने सड़क के बीच कीचड़ में फेंककर फरार हो गए।
10 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे एक व्यक्ति ने परिवार को सूचना दी कि विनोद का शव सोनिया विहार पुश्ता के पास लोनी की सीमा में सड़क किनारे कीचड़ में पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में व्यस्त होने के कारण पिता तत्काल शिकायत नहीं दे पाए।
विज्ञापन

एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पिता की तहरीर पर छोटू, ननकी और कलसी नाथ के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें